मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: पताही, निज संवाददाता, पचपकड़ी थाना क्षेत्र के भंडार गांव में छह वर्षीय बालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान भंडार निवासी अनिल साह के छह वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक के पिता अनिल साह ने अपने ही परिजनों पर बच्चे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में अब तक परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष नंदनी कुमारी ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व परिवार में आपसी विवाद और मारपीट हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। सोमवार शाम बच्चे की मौत की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमा...