मोतिहारी, अक्टूबर 25 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं। गुप्त सूचना के आधार पर संग्रामपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 166 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति भागने में सफल रहा। कार्रवाई के दौरान शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही एक स्विफ्ट कार व एक टीवीएस राइडर बाइक भी जब्त की गई। अरेराज डीएसपी पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार की देर रात पूर्वी मधुबनी पंचायत के ठाकुरटोला गांव में विजय साह के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान विभिन्न ब्रांडों की 166 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार व पुलिस टीम ने इस मामले में विजय कुमार साह गांव पूर्वी मधुबनी ठाकुरटोला, व आनंद ठाकुर गांव दरियापुर तिवारी टोला, वार्ड संख्या-4 को गिरफ्तार किया। वहीं, फरार व्यक्...