Motihari News: संग्रामपुर थानाध्यक्ष पर जुर्माने की अनुशंसा
मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: मोतिहारी। संग्रामपुर के मधुबनी टोला के आशा देवी ने जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में शिकायत की कि उसके बेटे को चाकू मार जख्मी कर दिया गया। इस मामले में संग्रामपुर थाने में 4 मार्च को एफआईआर दर्ज की गयी। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। लोक शिकायत से कई बार थानेदार को उपस्थित होने का नोटिस की गयी। उपस्थित नहीं होने के कारण परिवाद का निवारण नहीं हो सका। इसको लेकर थानाध्यक्ष संग्रामपुर को दो हजार रुपये अर्थदण्ड की अनुशंसा की गयी है। साथ ही अरेराज डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि आदेश प्राप्ति के 15 दिनों के अन्दर प्रश्नगत मामले का स्वंय जांच कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय को अवगत कराएं। आदेश की प्रति थानाध्यक्ष, संग्रामपुर, डीएसपी अरेराज, एसपी व डीएम को भेजी गयी है。 यह भी पढ़ें- Hardoi News: वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.