मोतिहारी, अगस्त 2 -- Motihari News: मोतिहारी। श्रम विभाग में शनिवार की देर शाम जनता दरबार में 06 बकाया मजदूरी से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान 03 शिकायत पत्रों का निष्पादन किया गया और नियोजकों से 85 हजार की राशि श्रमिकों को दिलाई गई। श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश ने जिले के वैसे श्रमिकों से आग्रह किया है कि अगर किसी भी श्रमिक का बकाया राशि उनके नियोजनक द्वारा नहीं दिया जाता है तो श्रमिक अपनी शिकायत कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...