Motihari News: श्यामपुर में खाद दुकान पर छापा 308 बोरी यूरिया की गई बरामद
मोतिहारी, सितम्बर 12 -- Motihari News: आदापुर। खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने गुरुवार शाम थाना क्षेत्र के श्यामपुर रेलवे ढाला के समीप हिरदेश साह की खाद दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से 308 बोरी यूरिया बरामद की गई। बरामदगी के बाद खाद के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान में रखे खाद के स्टॉक और संबंधित कागजात की जांच की। बरामद यूरिया को जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, स्टॉक और दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में एसडीओ नागमणि वर्मा, बीडीओ रणधीर कुमार, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट आकाश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार सहित स्थानीय पुलिस बल शामिल था। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.