मोतिहारी, अक्टूबर 12 -- Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। श्यामपुर नहर चौक पर सोमवार को लगे जाम में मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब 10 मिनट तक फंसी रही। इस दौरान एंबुलेंस का सायरन बजता रहा, लेकिन जाम के कारण उसे तत्काल रास्ता नहीं मिल सका। एंबुलेंस में एक महिला मरीज सवार थी। वहीं, जाम में स्कूली बच्चों सहित अन्य लोग भी कुछ देर तक फंसे रहे। घटना ने श्यामपुर नहर चौक पर यातायात व्यवस्था और जाम से निपटने की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे आम राहगीरों के साथ मरीजों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रूपम कुमारी ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जाम की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को थोड...