Motihari News: शिव मंदिर से बर्तन और घंटी की चोरी
मोतिहारी, अगस्त 21 -- Motihari News: तुरकौलिया । रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा नहर के बांध पर स्थित शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर से पीतल एवं फुलाहा के बर्तन सहित कई पूजा सामग्री चुरा ले गए। घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बालगंगा निवासी मनोज ठाकुर ने शुक्रवार को रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह जब गांव की श्रद्धालु महिलाएं नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचीं, तब मंदिर का सामान गायब देख चोरी की जानकारी हुई। चोर मंदिर में टंगी घंटी, फुलाहा गगरा, छिपी, ग्लास समेत अन्य पूजा में उपयोग होने वाले पीतल के सामान अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- Supaul News: राघोपुर/धर्मपट्टी काली मंदिर में बड़ी चोरी: तीन गेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.