Motihari News: शिवडो पेनक्रियाटिक सिस्ट का किया दूरबीन विधि से ऑपरेशन
मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: मोतिहारी। शहर में संचालित स्टोन क्लिनिक ने चिकित्सा क्षेत्र में सफलता की हासिल की है। क्लिनिक के सुप्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज गुप्ता व उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। बनकटवा प्रखंड के जीतपुर बेला निवासी मरीज अजय मुखिया का लेप्रोस्कोपिक सिस्टो गैस्ट्रोस्टोमी (दूरबीन विधि) द्वारा शिवडो पेनक्रियाटिक सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया गया है। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ और खतरे से बाहर है। इस तरह की जटिल बीमारी का सफल ऑपरेशन होना चिकित्सा जगत में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इस सफल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद रफीउल्लाह, डॉ. राकेश कुमार सहित क्लिनिक के समस्त स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.