Motihari News: शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बने अवधेश कुमार
मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों के संघ बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की घोड़ासहन ईकाई की बैठक कॉलेज परिसर में शनिवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने की। इस क्रम में घोड़ासहन ईकाई के लिये नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें अवधेश कुमार को अध्यक्ष,चन्दन कुमार कुशवाहा को सचिव,संजीत कुमार को कोषाध्यक्ष,चन्दन कुमार सिंह को संयोजक व सौरव कुमार मिश्रा को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता के पद के लिए सर्व सम्मति से चयनित किया गया। मौके पर जिला प्रवक्ता गुड़िया रानी,रश्मि चौधरी,दीनबंधु साह,अनुराग यादव,सर्वेश कुमार,बसंत कुमार,वारिस अली ,राजू कुमार सिहत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.