Motihari News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म मामले में भेलवा की मुखिया दंपती गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: मधुबन,एसं। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोप में दर्ज कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भेलवा पंचायत की मुखिया भाग्यमति निराला और उनके पति शिक्षक योगेंद्र राम निराला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र की युवती के आवेदन पर कांड संख्या 476/25 दर्ज किया गया था। पीड़िता ने दिये आवेदन में आरोप लगाया था कि मुखिया दंपती के पुत्र मिथलेश कुमार ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में विवाह से इनकार कर दिया गया। युवती का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर पहुंची तो मुखिया दंपती ने मारपीट कर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार भी जेल भेजा जा चुका है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.