मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। शहर सहित जिले के विभिन्न जगहों पर टेंपो व ई-रिक्शा की भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा रही है। इसके साथ ही टेंपो व ई-रिक्शा चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सड़क पर तेज रफ्तार से चल रहे ई-रिक्शा व टेंपो के चालक सवारी बैठाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा देते हैं। इसके कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। बीच सड़क पर ही कभी गाड़ी को रोक देते हैं तो कभी अचानक बीच सड़क पर ही गाड़ी को घुमाने लगते हैं। अचानक बीच सड़क पर गाड़ी रोकने व यू-टर्न करने के कारण पीछे से आने वाले वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं तथा दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। यहीं नहीं ई-रिक्शा व टेंपो के चालक बीच सड़क में गाड़ी घुमाते समय पैदल व बाइक सवारों को धक्का मार देते हैं तथा भाग निकलते हैं। आए दिन लोग ई-रिक्शा व टें...