मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहरी क्षेत्र में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होते पीएनजी कनेक्शन के रजिस्टर्ड घरों में जल्द नेचुरल गैस की आपूर्ति शुरू हो सकती है। इसको लेकर शहर के छोटा बरियारपुर में पीएनजी स्टोरेज सिलेंडर व मशीन स्थापित किया गया है। बिजली ग्रिड के बगल में पीएनजी स्टोरेज का कार्य अंतिम चरण में है। इसे पूर्ण होते सबसे पहले छोटा बरियारपुर स्थित घरों में पीएनजी की सप्लाई शुरु होगी। इस मोहल्ले के 150 से अधिक घरों में गैस सप्लाई के लिए पाइप से जोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...