मोतिहारी, जुलाई 1 -- Motihari News: मोतिहारी। एनएच पर स्थित मर्जर प्वाइंट पर अक्सर सड़क हादसा होता है। हादसे के बाद घंटों जाम की समस्या से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। मोतिहारी शहर से होकर एनएच 28 ए गुजरती है। यह एनएच पिपराकोठी से मोतिहारी होते हुए रक्सौल व बेतिया तक जाती है। इस एनएच पर शहर में कई जगहों पर मर्जर प्वाइंट है। मुख्य रुप से 10 जगहों पर मर्जर प्वाइंट है। इसमें डीएवी मोड़, बरियारपुर चौक, रहमानिया कट, दुर्गा चौक, छतौनी थाना चौक, छतौनी चौक, मठिया चौक, जमला रोड़, देवराहा बाबा मोड व अवधेश चौक शामिल है। इनमें, डीएवी मोड़, बरियारपुर, दुर्गा चौक व अवधेश चौक पर अक्सरहां वाहन दुर्घटनाएं होती हैं। वाहनों का रफ्तार तेज होने के कारण अक्सर एनएच पर सड़क दुर्घटना होती है। सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशितों के द्वारा एनएच जाम कर दिया जाता है।...