Motihari News: शहरी क्षेत्र में व्यवसाय के लिए ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी
मोतिहारी, जुलाई 9 -- Motihari News: मोतिहार। मोतिहारी नगर निगम के आयुक्त आशीष कुमार ने गुरुवार को कार्यालय में राजस्व प्रशाखा की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि बिहार नगर पालिका अधिनियम की धारा 379 के तहत नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही व्यवसाय प्रारंभ करना है। वैसे व्यवसाई जो अभी तक ट्रेड लाइसेंस नहीं प्राप्त किये हैं अथवा अनुज्ञप्ति का नवीकरण नहीं कराये हैं, वे अपने व्यवसाय का अनुज्ञप्ति/नवीकरण कराना सुनिश्चित करें। ट्रेड लाइसेंस के लिए फोटो पहचान पत्र/आधार कार्ड, किरायानामा,होल्डिंग रसीद, दो पासपोर्ट साइज फोटो देना है। समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने कर दारोगा अरुण कुमार मिश्र को निगम क्षेत्र में इसके व्यापक प्रचार प्रसार कर सभी व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस को लेकर जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.