Motihari News: शव पहुंचते ही परिजनों में मचा चीख-पुकार
मोतिहारी, अक्टूबर 13 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 रानीपटी गांव निवासी किसान राम एकबाल भगत की पुत्री सुरची कुमारी (23) वर्ष का मोतिहारी से शव की पोस्टमार्टम होकर घर पर आते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गया। मृतका 5 बहन में सबसे छोटी थी। दो भाई लव कुमार,कुश कुमार है। मां राज कुमारी मेहसी प्रखंड के भूवालीडीह मध्य विद्यालय में शिक्षिका है। पिता राम एकबाल भगत खेती का काम करते हैं। मौत पर मां राज कुमारी,बहन भाई के रोते बिलखते से माहौल गमगीन हो गया था। मां रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। पानी छिड़ककर होश में लाया जाता था। मौत पर पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद, राजमंगल प्रसाद, विनय कुमार सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.