Motihari News: शराब के साथ पकड़े गए बाइक का असली मालिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: बनकटवा,एक संवाददाता। जितना पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले एक बाइक के मालिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जितना थाने में दर्ज कांड संख्या 311/19 के सत्यापन के आधार पर की गई है। इस शराब कांड में शराब के साथ एक बाइक की बरामदगी हुई थी। अनुसंधान के दौरान पता चला कि बाइक थाना क्षेत्र के कोइरगांवा निवासी रंजीत सहनी पिता- गंजा सहनी के नाम पर रजिस्टर्ड है और बाइक का इस्तेमाल शराब ढोने में किया जा रहा था। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बाइक के मालिक रंजीत सहनी पर शराब मामले में घोड़ासहन थाने में भी पूर्व से मामला दर्ज है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.