मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, शराब कांड के एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि कौड़या गांव में छापेमारी कर छोटू कुमार को 7.2 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, मधुबन अशोक चौक से मिठू कुमार को 10 बोतल शराब के साथ पकड़ा गया। आगे बताया कि शराब कांड में फरार चल रहे पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के मझार गांव निवासी बच्चे लाल सहनी को भी गिरफ्तार किया गया। वह मधुबन थाना कांड का अभियुक्त है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...