Motihari News: शराब के साथ दो नाबालिग पकड़ाए
मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: बनकटवा। जितना पुलिस ने रविवार की संध्या गस्ती के दौरान थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के पास दो नाबालिग को 12 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों नाबालिग नेपाल से शराब ले कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचा था कि गस्ती दल ने दोनों को जांच के लिए रोका । तलाशी के दौरान शराब सहित एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों नाबालिग छौडादानों थाना क्षेत्र के रहने वाले है। दोनों से आवश्यक पूछ ताछ के बाद बाल सुधारगृह भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.