Motihari News: शराब के साथ दो तस्कर धराए, दो बाइक जब्त
मोतिहारी, जुलाई 21 -- Motihari News: हरसिद्धि, निसं। हरसिद्धि थाना पुलिस ने 40 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी जब्त की है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपितों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी विवरण प्रभारी अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि पानापुर रंजीता पंचायत के योगिया टावर के समीप सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अलग-अलग बाइक से 20-20 लीटर देसी शराब लेकर आने वाले हैं। इसी दौरान कोबेया की ओर से दो बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। भागने के दौरान दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया और वे आपस में टकराकर गिर गए। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामबाबू मांझी व मनोज मांझी दोनों निवासी ग्राम योगिया, पानापुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.