Motihari News: शराब के साथ तस्कर धराया, साथी फरार
मोतिहारी, अगस्त 10 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुंडवा चैनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रविवार शाम कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के खरूही रेल फाटक के पास से दो ग्लैमर बाईक पर ले जाये जा रहे 690 बोतल शराब को जप्त किया है। पुलिस द्वारा एक शराब तस्कर को भी हिरासत में लिया गया जबकि एक बाईक छोड़ भाग निकला। गिरफ्तार तस्कर अजीबुल्लाह अंसारी ढ़ाका थाना क्षेत्र के सिसहनी का रहने वाला है।जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली थे कि शराब तस्कर उक्त रास्ते से निकलने वाला है।सूचना पर गश्तीदल को सतर्क करते हुए उक्त गिरफ्तारी की गयी।थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर के बारे मे पता लगाया जा रहा है। जप्त दोनों बाइक का सत्यापन कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.