Motihari News: शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
मोतिहारी, अगस्त 20 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। नगर थाना क्षेत्र के कचहरी फ्लाई ओवर के समीप से पुलिस ने एक शराब तस्कर को नशे के हाल में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर छतौनी थाना क्षेत्र के छोटा बरियारपुर वार्ड 40 मोहल्ला निवासी शत्रुधन साह है। उसके पास से बरामद झोला में छुपाकर रखा गया 7 पीस फ्रूटी व एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं बाइक को जब्त किया गया है। मामले में दारोगा शिवशंकर पासवान के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर शराब तस्कर के नशे में होने की पुष्टी हुई। बाइक के साथ बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.