Motihari News: शराब के नशे में जुआ खेल रहे पुराने शराब मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: बंजरिया। शराब में नशे में जुआ खेल रहे तीन आरोपी सहित पुराने शराब मामले में फरार चल रहे चार आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। शराब मामले में पुलिस ने रघुनाथ पुर थाना क्षेत्र के भुअर सहनी उर्फ अंगद चौधरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के ऊपर फरवरी महीने में चुलाई शराब को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी । जिसके बाद आरोपी फरार चल रहा था । गोबरी पंचायत का विशाल कुमार, हरेन्द्र साह व हरेंद्र महतो को पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से प्लेइंग कार्ड ,एक त्रिपाल , सौ रुपये के तीन नोट , पांच फ्रूटी सहित एक बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तारी पुअनि विजय कुमार राय ने की है। सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.