Motihari News: वीडियो वायरल के बाद महिला की आत्महत्या का मामला हत्या में बदला
मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: संग्रामपुर, निस । थाना क्षेत्र के नंदपुर परसौना गांव में एक वर्ष पूर्व एक महिला की अत्महत्या को लेकर थाने में सनहा दर्ज कराया गया था। महिला के भाई ने भी समझा बैठा कि आत्महत्या की है तो उसने थाने में लिखित आवेदन दे दिया कि इसमें किसी की गलती नहीं है। यह आत्महत्या है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें ससुराल वाले उस महिला के साथ मारपीट करते दिखे । जिसे जान से मार देने के बाद फंदा से लटका दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एसपी ने संज्ञान लिया और डीएसपी को जांच का आदेश दिया। जांच के दौरान हत्या करने की बात सामने आयी तो मृतका के दूसरे भाई के बयान पर मंगलवार को तीन लोगों पर संग्रामपुर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज करायी गयी। यह भी पढ़ें- वीडियो वायरल के बाद महिला की आत्महत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.