मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: अरेराज ,निस। विश्व शिक्षक दिवस के मौके पर साहित्यिक, सामाजिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से रक्सौल में आयोजित शिक्षक सम्मान-समारोह में राजकीय मध्य विद्यालय झखरा (अरेराज) के प्रखंड शिक्षक एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर संतोष कुमार तिवारी को शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में संस्था की ओर से उन्हें अंगवस्त्र व विशेष प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ​​ज्ञात हो कि पिछले 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय श्री तिवारी को इससे पूर्व भी अनुमंडल प्रशासन, शिक्षा विभाग व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिये सम्मानित किया जा चुका है। ​ मार्च 2004 को मात्र 18 वर्ष की आयु में शिक्षामित्र के रूप में अपनी सेवा शुरू करने वाले संतोष कुमार तिवारी ने विपरीत परिस्थितियों और सीमित...