मोतिहारी, अगस्त 4 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढवा गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोढवा वार्ड नंबर 10 निवासी पिन्टु कुमार दास की पत्नी प्रिया कुमारी (27) थी। परिजनों ने गला दबाकर हत्या के बाद शव को जलाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शव के अधजले शव के अवशेष को बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण उसे मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच भेज दिया गया है。

घटना का विवरण मामले में मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के इसा छपरा गांव निवासी घनश्याम कुमार दास के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 10 नामजद लोगों को आरोपित किया गय...