Motihari News: विभिन्न मामलों में तीन अभियुक्त गिरफ्तार,जेल
मोतिहारी, सितम्बर 21 -- Motihari News: संग्रामपुर,निसं। न्यायालय के आदेश के आलोक में संग्रामपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में रात्रि में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चांदपुर गांव निवासी योगेंद्र तिवारी तथा जलहा गांव निवासी रामाधार पासवान और नन्हक पासवान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस टीम ने तीनों के ठिकानों पर रात्रि में छापेमारी की। इस दौरान तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस संबंधित मामलों की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: पहाड़पुर में दो शराब धंधेबाज सहित तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.