Motihari News: विभिन्न मामलों में छह गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 21 -- Motihari News: पीपराकोठी। पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक शराब कारोबारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच वारंटी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों और वारंटियों में हड़कंप मचा है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तार आरोपियों में ढेकाहा सरैया निवासी भगीरथ मांझी को शराब से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, बालथरवा निवासी वारंटी मो. दिलावर और राजेश कुमार, चांदसरैया निवासी मो. अल्लुद्दीन एवं मो. रिजुल्लाह तथा हथियाही निवासी वारंटी अवधेश सहनी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.