Motihari News: विधायक छठ घाटों का किया निरीक्षण
मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। लोक आस्था व सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा के उद्देश्य से पिपरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामबाबू यादव ने चकिया नगर परिषद क्षेत्र छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभिन्न छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया तथा वहां साफ-सफाई, जल की स्थिति, घाटों की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच पथ, बैरिकेडिंग एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से घाटों की वर्तमान स्थिति एवं पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान चकिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), नगर परिषद के सभापति, उपसभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छठ घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.