Motihari News: विद्यालयों में प्रभातफेरी व पेंटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। डिस्लेक्सिया जागरूकता माह के अंतर्गत 27 अक्टूबर को सभी विद्यालयों में बच्चों के बीच प्रभातफेरी व डिस्लेक्सिया थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। जिसमें सभी बच्चे, शिक्षक व अभिभावकों को शामिल किया जाना है। इसको लेकर प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के डीपीओ ब्रजेश कुमार ने सभी बीईओ को पत्र जारी किया है। डीपीओ ने सभी बीईओ से अपने प्रखंड अधीन सभी प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालयों में निर्धारित तिथि को डिस्लेक्सिया जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं के बीच प्रभातफेरी व डिस्लेक्सिया थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने को कहा है। साथ ही आयोजन से संबंधित फोटोग्राफ व वीडियो जिला कार्यालय को भेजने को कहा है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: स्कूलों में 31 अक्तूबर तक मनेगा डिस्लेक्सिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.