मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: पहाड़पुर, निज संवाददाता। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने बेतिया-अरेराज मुख्य सड़क स्थित नरकटिया चौक पर छापेमारी कर एक दुकान से 5.240 लीटर विदेशी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि नरकटिया चौक स्थित एक दुकान में चोरी-छिपे शराब बक्रिी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 180 एमएल के 18 टेट्रा पैक विदेशी शराब तथा 500 एमएल की चार बीयर बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए दुकानदार दुधियावा कलवारी टोला गांव निवासी अजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज...