मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: सुगौली। निज संवाददाता थाना के छपवा बेतिया मुख्य मार्ग में फुलवरिया गांव के समीप बाइक के ठोकर से एक महिला की सोमवार को मौत हो गई। मृतका फुलवरिया गांव निवासी इंद्रदेव प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी देवी देवी बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Motihari News: पहाड़पुर में ट्रक की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...