मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: तुरकौलिया। थाना क्षेत्र के सेमरा हाई स्कूल के समीप गुरुवार की देर रात एनएच पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव सड़क के बीचोंबीच पड़ा हुआ था। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हुई है। हादसे में युवक का शरीर बुरी तरह कुचल गया था। ग्रामीणों की सूचना पर देर रात डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो सकी। इस संबंध में तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक कहां का रहने वाला था और किन...