मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। चार पहिया वाहन की ठोकर से प्रखंड अंतर्गत पुनास लहलादपुर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी उमाशंकर यादव के पुत्र दीपक कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। ग्रामीणों के सूचना पर एंबुलेंस से जख्मी को मेहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया ‌गया।इलाज के बाद मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। जख्मी का दाहिना पैर टुट गया है। जख्मी के पिता उमाशंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार को दीपक कुमार यादव बाइक से मेहसी से अपने घर वापस लौट रहा था । मेहसी के चिंतामन पुर गाछी के पास तेज गति से लहलादपुर से मेहसी जा रही गाड़ी ने ठोकर मार दिया। जिससे दीपक कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गाड़ी तेतरिया प्रखंड के लहलादपुर गांव के शिवनाथ सहनी की है। गाड़ी चालक लहलाद...