Motihari News: वाहन की ठोकर से अज्ञात युवक की मौत
मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: मोतिहारी, हिटी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक (27) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत गुरुवार की सुबह चार बजे के करीब बनकट स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के सामने हुई है। घटना स्थल पर युवक का शव क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा हुआ था । सुबह टहलने के दौरान लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद चौकीदार के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। चौकीदार ने बताया कि मृत युवक के शरीर पर बस एक पुराना जींस पहना हुआ था। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम रुम में रखा गया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.