Motihari News: वाहनों की टक्कर में 11 लोग घायल
मोतिहारी, अगस्त 30 -- Motihari News: रक्सौल,एसं। काठमांडू से वीरगंज की ओर आ रही गाड़ी व विपरीत दिशा से आ रही सूमो के बीच महेंद्र राजमार्ग पर रविवार दोपहर भीषण टक्कर हो गई। हेटौड़ा उपमहानगरपालिका-15 स्थित पीपलबोट के पास हुए इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत कुल 11 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में सवार यात्रियों में ज्यादातर वीरगंज के रहने वाले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस चौकी रातोमाटे की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए हेटौड़ा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर राजमार्ग पर यातायात सुचारू करा दिया है। जिला पुलिस कार्यालय,मकवानपुर के अनुसार,हादसे में घायल हुए 11 लोगों में से एक महिला की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सूमो में सवार वीरगंज महानगरपालिका-31 निवासी राधिका देवी(31) के सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.