मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। राजेपुर पुलिस शुक्रवार को रात में तेतरिया में वारंटी को गिरफ्तार करने गयी थी। इसी दौरान वारंटी के परिवार के सदस्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने का विरोध करने लगा। मना करने पर पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस जवानों के साथ हाथापाई की गयी। थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने शनिवार को बताया कि घर में छुपे दो वारंटी सलीम मियां,शमीम मियां को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।दोनों अभियुक्त को छुड़ाने के लिए अभियुक्त के परिवार के सदस्यों विरोध करने लगा। हमला कर दिया। मामले में साजिद खान,आबिद खान सहित 9 नामजद,10 अज्ञात के विरुद्ध राजेपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : फरार चल रहे ती...