Motihari News: लोडेड देशी कट्टा के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: संग्रामपुर,निसं। गुप्त सूचना के आधार पर संग्रामपुर पुलिस ने सीहोरवा कररिया के समीप शनिवार की देर रात्री छापेमारी कर एक बाइक सवार युवक को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सुगौली थाना क्षेत्र के गिद्दा गांव निवासी सुदामा महतो के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ा गया। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और बाइक बरामद कर जब्त कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी। साथ ही युवक का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.