मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। बिहार सरकार के सौ दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह मे रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विधालय की बच्चियों ने देशभक्ति तथा लोक संस्कृति से जुड़े आकर्षक व मनोरम प्रस्तुतियां दीं। ग्रामीण परिधान में मंच पर मौजूद बच्चियों ने समूह गीत व समूह नृत्य के माध्यम से बिहार व अपनी लोक संस्कृति की अद्भुत झांकी पेश कर खूब वाहावाही बटोरी। अंतिम प्रस्तुति जिले के नामचीन गायक कुमार बादल की रही। जिन्होंने अपने सधे हुए स्वर लहरियों में एक से बढ़कर एक गज़लें पेश कर प्रेक्षागृह मे मौजूद दर्शक- श्रोताओं को संगीत रस से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- सौ दिन पूरे होने पर सेवा, संकल्प, समर्पण कार्यक्रम का आयोजन आज के सांस्कृतिक समारोह को खूबसूरत ब...