मोतिहारी, सितम्बर 22 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह निर्वाचन साक्षरता क्लब के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन डीएम सौरभ सुमन यादव, डीडीसी प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता राम कृष्ण झा, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, डीईओ राजन कुमार गिरि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।

कार्यशाला का उद्देश्य कार्यशाला का उद्देश्य जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों को सक्रिय करना तथा युवाओं व भावी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना था। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी आवश्यक है। निर्वाचन साक्षरता क्ल...