मोतिहारी, नवम्बर 5 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। स्नातक तृतीय खंड ओल्ड कोर्स के ऑनर्स की परीक्षा गुरुवार को संपन्न हो गयी। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा के लिए जिले में एक मात्र परीक्षा केंद्र एसएनएस विद्यापीठ को बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जा रही है। पांचवें दिन प्रथम पाली में ग्रुप ए के भौतिकी, गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, राजनीति विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित, कॉमर्स के ऑनर्स आठवें पेपर की परीक्षा हुई। जबकि द्वितीय पाली में ग्रुप बी के जन्तु विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, दर्शन शास्त्र,इतिहास, रसायन शास्त्र आदि ऑनस्र विषयों के आठवें पेपर की परीक्षा ली गयी।

परीक्षा में उपस्थिति का व...