Motihari News: लालबकेया नदी में नहाने गया बालक डूबा
मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। पचपकडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दाउद नगर सपही का एक बालक शुक्रवार को लालबकेया नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उक्त बालक सहजाद मंसूरी का दस वर्षीय पुत्र आहिल मंसूरी है। परिजनों के अनुसार, दिन में वह गांव के तीन चार अन्य बच्चों के साथ स्नान करने गांव के समीप लालबकेया नदी में गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी सूचना उसके साथ गए बच्चों ने आसपास में काम कर रहे लोगों को दी। सूचना पर परिजन भी वहां पहुंचे और डूबे बच्चे की खोज शुरू की गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। सूचना पर एसडीओ विजय कुमार, आरओ मनोज कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष उत्तम पहुचकर घटना की जानकारी ली। प्रशासन द्वारा दी गई सूचना पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची। एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.