मोतिहारी, जुलाई 16 -- Motihari News: मोतिहारी। विगत दिनों हुई भारी बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर पड़ा है। बारिश के बाद नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जबकि जिले के बूढ़ी गंडक नदी के लालबकेया गुआबारी व गंडक नदी डुमरिया घाट का जलस्तर लाल निशान से दूसरे दिन भी ऊपर है। जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र के अनुसार बुधवार को लालबकेया गुआबारी का जलस्तर 71.70 मीटर पर पहुंच गया जो लाल निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर है। इसका जलस्तर अभी स्थिर बना हुआ है। गंडक नदी के डुमरियाघाट का जलस्तर 62.82 मीटर पर पहुंच गया जो लाल निशान से 60 सेंटीमीटर ऊपर है। इस नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया-अररिया में परमान नदी खतरे के निशान से ऊपर लालबेगिया सिकरहना नदी का जलस्तर 59.67 मीटर दर्ज की गयी है। इसके जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंडक ...