मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: अरेराज । मलाही थाना क्षेत्र के चटिया बड़हरवा पंचायत के रामसिरिया गांव का एक युवक रविवार को इमिलिया घाट के पास गंडक नदी में स्नान कर रहा था। उसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया व लापता हो गया । गोताखोर रविवार को लापता युवक की तलाश की परन्तु नहीं मिला। लापता युवक मलाही थाना क्षेत्र के चटिया बड़हरवा पंचायत के रामसिरिया गांव के मुंशी सहनी का पुत्र गोलू कुमार 17 वर्ष है। घटना की सूचना मिलने पर अरेराज सीओ विनोद कुमार पाण्डेय ने जांच की। सोमवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। एनडीआरएफ की टीम देर शाम तक तलाशी अभियान चलायी। परन्तु लापता युवक का सुराग नहीं मिल पाया। घटना को लेकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...