मोतिहारी, नवम्बर 5 -- Motihari News: मोतिहारी,निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में आज 'ब्रिक्स सस्टैंनबल लाइफस्टाइल वीक -2026 एवं 'गंगा उत्सव - 2026' के अवसर पर 'मिशन लाइफ एवं जल-पर्यावरण संरक्षण' विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रकोष्ठ, प्राणी विज्ञान विभाग, गंगा उत्सव समिति एवं वन प्रमंडल, मोतिहारी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ। स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आर्त्ततारण पाल ने सभी विशिष्ट अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने संगोष्ठी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में ...