Motihari News: लखौरा में महावीरी झंडा शांति पूर्वक संपन्न
मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: लखौरा, नि स । लखौरा में नाग पंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा का आयोजन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया । साथ ही संवेदनशील जगहों सहित चौक चौराहों पर पुलिस बल के साथ मज्ट्रिरेट की तैनाती थी । महावीरी झंडा लखौरा गणेश टोला , मोहरा टोला , सरसौला, पूर्वी टोला, निचला टोला , ब्रम्हतोला, बस बीता, ग़महरिया सहित कई गांव का झंडा लखौरा शिव मंदिर पहुंचकर जुलूस में तब्दील हो जाता है । जहां झंडा खेलने वालों ने अपने अपने जबरदस्त करतब दिखाए । महावीरी झंडा देखने के लिए ग्रामीणों को काफी भीड़ थी । महावीरी झंडा को शांति पूर्ण संपन्न करने में मज्ट्रिरेट के रूप में मोतिहारी सदर प्रभारी बीडीओ लोकेंद्र ,थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, पुअनि प्रवीण कुमार, हरे कृष्ण सिंह, आलोक कुमार राय सहित सभी पुलिस बलों का सहयोग रहा है । यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.