Motihari News: रोड किनारे से हटाया अतिक्रमण
मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से रक्सौल प्रशासन और नगर परिषद ने सोमवार को संयुक्त अभियान चलाया। शहर के मेन रोड में रेलवे क्रॉसिंग से बाटा चौक होते हुए मस्जिद चौक तक चले अभियान में वर्षों से सार्वजनिक भूमि और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान में बीडीओ राजू कुमार, सीओ अरविंद कुमार, नगर परिषद के सिटी मैनेजर अविनाश कुमार राव, स्वच्छता पदाधिकारी कन्हैया यादव, सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा तथा पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जेसीबी, बॉबकट मशीन और ट्रैक्टर के साथ उतरी टीम ने मेन रोड, सब्जी बाजार चौक और आसपास के क्षेत्रों में नालों पर बने अवैध निर्माण, दुकानों के बाहर निकले छज्जे, चौकियां और अस्थायी ढांचों को हटाया। अभियान के दौरान सड़क पर खड़ी करीब आधा दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.