मोतिहारी, अगस्त 12 -- Motihari News: पहाड़पुर,निज संवाददाता। मोतिहारी रैक प्वाइंट से अनुदानित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक उठाव को लेकर प्रखंड के खुदरा उर्वरक विक्रेता संघ ने मंगलवार को उक्त आशय का एक ज्ञापन बीडीओ अखिलेश कुमार को सौंपा।

उर्वरक विक्रेता संघ की मांग उर्वरक संघ के अध्यक्ष रघुवंश सिंह, उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद व सचिव महेश्वर कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यूरिया 266.50 रुपये की दर से किसानों को वितरित करना है,जबकि मोतिहारी रैक प्वाइंट से ही 280 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की दी जाती है। रैक प्वाइंट से अपनी दुकान तक यूरिया लाने में 30‌ रुपये तक भाड़ा लगता है तो इस परिस्थिति में व्यवसाय करना कठिन होते जा रहा है। डीएपी 1350 रुपये में किसानों को देना है। जो मोतिहारी रैक प्वाइंट पर 1600 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक मिलता है।उ...