Motihari News: रेल पटरी पार कर विद्यालय व कॉलेज जाने को मजबूर हैं हजारों छात्राएं
मोतिहारी, नवम्बर 18 -- विद्यालयों के संपर्क पथ की समस्या Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। अपने स्थापना काल के 50 साल बीत जाने के बाद भी अनुमंडल स्थित बाबूलाल साह बालिका 2 उच्च विद्यालय एक अदद रास्ते की बाट जोह रहा है और एम.एस.बी.एस. महिला कॉलेज भी कई वर्षों से इसी समस्या से जूझ रहा है।जिसके कारण अनुमंडल के सबसे बड़े बालिका विद्यालय में पढ़ने वालीं लगभग 3000 छात्राएं और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को रेलवे पटरी पार कर विधालय व कॉलेज जाने को बाध्य है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि कुछ वर्षों पूर्व तक रेलवे समपार संख्या 137 स्पेशल से एक संपर्क पथ हुआ करता था। जो समय के साथ अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया। इसको लेकर समय-समय पर मांग भी उठी परन्तु इसका कोई समाधान नहीं निकल सका। जनप्रतिनिधियों के बार बार आश्वासन के बावजूद इस पर कोई क्रियान्वयन नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.