मोतिहारी, सितम्बर 8 -- Motihari News: कल्याणपुर,निसं । दरमाहा पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय भूसौलवा के शिक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने भावपूर्ण विदाई दी। शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गयी। सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र कुमार शर्मा को अंग वस्त्र, शाल ओढ़ाकर व व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सम्मान पूर्वक विदाई दी गयी। मौके पर प्रधानाध्यापिका कुमारी कंचन, शिक्षक उमेश महतो, संजय कुमार, धर्मदेव पासवान, देवेन्द्र राम, राकेश कुमार, आशा देवी, अफसाना खातून, ओमप्रकाश सिंह, मनोज सिंह सहित शिक्षक छात्र उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: सेवानिवृत्त शिक्...