मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- बिहार टीम में ढाका के तीन खिलाड़ियों का चयन Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका के तीन प्रतिभाशाली लॉन बाउल्स खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप 2026 उड़ीसा के लिए बिहार टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में परसा गांव निवासी चितरंजन कुमार, बिसरहिया गांव निवासी दीपक कुमार व पिपरा वाजिद निवासी सुमन कुमारी शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी ओडिशा के बलांगीर स्थित आर.एन. सिंह देव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली पहली अंडर-18 एवं छठी अंडर-25 राष्ट्रीय लॉन बाउल्स चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन स्टेट बॉलिंग एसोसिएशन, ओडिशा की ओर से किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जिला बॉलिंग संघ के सचिव जेयाउल्लाह शैख ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिय...